Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • गुरु ज्ञान के बिना जीवन में कुछ भी संभव नहीं-सोनिया
  • Breaking News

गुरु ज्ञान के बिना जीवन में कुछ भी संभव नहीं-सोनिया

जनवाद टाइम्स 24 July 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210618-WA0000

गुरु ज्ञान के बिना जीवन में कुछ भी संभव नहीं-सोनिया

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने कहा कि गुरु ज्ञान का कारक है जिसके बिना ज्ञान के कल्पना भी नहीं की जा सकती । धार्मिक शास्त्रों में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना गया है। गुरु ही भगवान तक पहुंचाने का मार्ग बताते हैं।

गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा, गुरु साक्षात परब्रह्मा , तस्मै श्री गुरुवे नमः।

गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शिव शंभू है। गुरु ही साक्षात परब्रह्मा है। ऐसे गुरुओं को मैं ह्रदय की गहराइयों से सादर प्रणाम करती हूं । भारत में गुरु को आदिकाल से ही ईश्वर का दर्जा प्राप्त है। हमें ज्ञान रूपी प्रकाश से आलोकित करते हैं। हमारे अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करते हैं। अच्छे और बुरे में फर्क करना बताते हैं। जीवन के मूल्यों सिद्धांतों से परिचित कराते हैं। गुरु के महत्व को ध्यान में रखते हुए। हर वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। आषाढ़ पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। वह संस्कृत के महान ज्ञाता थे उनके द्वारा सभी 18 पुराणों की रचना की गई। उन्हे आदि गुरु भी कहा जाता है। उन्होंने ही वेदों का ज्ञान दिया और पुराणों की रचना की। उनके सम्मान में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन को गुरुजनों की पूजा करने की भी पंपरा है। मैं सभी गुरु को नमन करती हूं एवं चरण वंदन करती हूं। हम सभी के जीवन में गुरु की महत्ता के बारे में ऋषि-मुनियों ने बहुत ही पहले लिखा है कि ।

गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय। बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए।

कबीर दास ने कहा कि गुरु और गोविंद अर्थात भगवान दोनों ही साथ खड़े हो तो किस से पहले प्रणाम करना चाहिए । इस स्थिति में हमे गुरु को सबसे पहले प्रणाम करना उत्तम है। आपकी कृपा से ही गोविंद का दर्शन भी संभव हुआ है। गुरु ही जीवन के मार्गदर्शक होते हैं इसीलिए उनको ईश्वर का दर्जा प्राप्त है। मैं सभी गुरुओं को बारम्बार चरण वंदन एवं अभिनंदन करती हूं। की आज जो कुछ मैं हूं ।ये हमारे गुरु की देन है ।गुरु के बिना कुछ भी संभव नहीं है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News : गरीबो के राशन  मे सेंधमारी कर रहे राशनडीलर
Next: Bihar news कोरोना की तीसरी लहर लाइलाज होने की आशंका को लेकर सभी के लिये वैक्सिनेशन अनिवार्य: गरिमा

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d