Bihar news : जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन्न 90 ए0सी0पी0 एवं एम0ए0सी0पी0 का मामला स्वीकृत किया गया

Bihar news जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन्न 90 ए0सी0पी0 एवं एम0ए0सी0पी0 का मामला स्वीकृत किया गया
Share News

संवादाता : मोहन सिंह। बेतिया जिलाधिकारी, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना 2003, रूपान्तरित सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना 2010 के तहत वित्तीय उन्नयन देने हेतु प्राप्त 109 मामलों पर विचार किया गया।कुल प्राप्त मामलों में से पंचायत सचिव के 72, जनसेवक के 11, राजस्व कर्मचारी के 04, लिपिक के 03, कुल-90 मामला स्वीकृति योग्य पाया गया है l

 

Bihar news जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन्न 90 ए0सी0पी0 एवं एम0ए0सी0पी0 का मामला स्वीकृत किया गयाजिन्हें ए0सी0पी0,एम0ए0सी0पी0 योजना के तहत वित्तीय उन्नयन देने का निर्णय लिया गया है। शेष 19 मामला त्रुटिपूर्ण रहने के कारण संबंधित कार्यालय को त्रुटिमार्जन हेतु वापस भेजा गया है।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता, नंदकिशोर साह, राजेश कुमार, जिला स्थापना उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, राजीव कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Trending News