Agra News: संभावित तीसरी लहर बढ़ रहा है टीकाकरण ग्राफ

Agra News: संभावित तीसरी लहर बढ़ रहा है टीकाकरण ग्राफ
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: दूसरी लहर की भयावह स्थिति का सामना करने के बाद लोगों में कोरोना को लेकर जागरूकता देखने को मिल रही है।कोरोना से निपटने के लिए लोग पहले से ही टीकाकरण कराकर सुरक्षित होने का प्रयास कर रहे हैं।गुरुवार को देहात के बाह और बटेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर टीकाकरण हुआ।साथ ही झाऊ लाल पुरा गावँ में भी टीकाकरण किया गया।कुल मिलाकर देहात में गुरुवार को चार सौ इकतालीस लोगों ने वैक्सीन लगवायी।

IMG 20210721 130544 scaled

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को बाह स्वास्थ्य केंद्र पर एक सौ अस्सी लोगों ने टीकाकरण कराया,बटेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर एक सौ तीस ने टीकाकरण कराया जबकि झाऊलाल पुरा गावँ में हुए टीकाकरण में एक सौ इकत्तीस लोगों ने कोरोना सुरक्षा कवच लगवाया।टीकाकरण से पहले लोगों की कोरोना जाँच की गई।जिसमें दो सौ पाँच लोगो की एन्टीजन जाँच और एक सौ इक्यानवे की आर टी पी सी आर जाँच की गई जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।

Agra News: संभावित तीसरी लहर बढ़ रहा है टीकाकरण ग्राफ

स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व टीकाकरण प्रभारी जिंतेंद्र वर्मा ने बताया कि गुरुवार को तीन सौ छियानवे लोगों की कोरोना जाँच की गई जिसमें कोईभी संक्रमित नहीं मिला।

Trending News