Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar. News शहरी नगर निकायोँ के प्रस्तावित 17 अगस्त को आम हड़ताल को सफल बनाने हेतु बैठक

जनवाद टाइम्स 20 July 2021
Bihar. News शहरी नगर निकायोँ के प्रस्तावित 17 अगस्त को आम हड़ताल को सफल बनाने हेतु बैठक
Share News
       

Bihar. News शहरी नगर निकायोँ के प्रस्तावित 17 अगस्त को आम हड़ताल को सफल बनाने हेतु बैठक

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) से संबंध शाखा चनपटिया नगर पंचायत की एक बैठक, 13 सूत्री मांगों की पूर्ति हेतु महासंघ द्वारा घोषित आगामी 17 अगस्त 2021 से शहरी निकायों का आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए स्थानीय डाकबांग्ला ग्राउंड में कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए शंकर राउत की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के जिला मंत्री रविंद्र कुमार रवि द्वारा निकाय कर्मियों की दयनीय दशा की चर्चा करते हुए कहा कि एक तरफ सफाई मजदूरों की महत्ता को बताते हुए मोदी जी सफाई कर्मी का पांव पखारते नजर आते हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश जी महादलितों की कल्याण का बखान करते नहीं थकते l शहरी निकायों में कोविड-19 का पहला और दूसरा महामारी में जान जोखिम डाल फ्रंटलाइन लाइन में कार्यरत निकाय कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता, अनुदान, स्वास्थ्य बीमा, विशेष भत्ता ,जहां नहीं मिला वही आसमान छूती महंगाई में चार माह बकाया वेतन ,वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी का स्थायीकरण, पहचान पत्र, सप्ताहिक अवकाश ,अनुकंपा पर नियुक्ति, 600 प्रतिदिन, मजदूरी आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त कर नियमितीकरण, ईएसआई,पंचम षस्टम वेतन, पुनरीक्षण का बकाया अंतर वेतन ,सप्तम वेतन पुनरीक्षण, सेवांत लाभ, आजीवन पारिवारिक पेंशन न मिलने से उनके परिवार के समक्ष भूखमरी की स्थिति बनी रहती है l यह माननीय मोदी और नीतीश जी के कथनी और करनी में कोई तालमेल नहीं है l आगे उन्होंने कहा कि 73 वर्ष की आजादी में लगातार शहर का विकास, सफाई, नंगे पांव नाला, सीवरेज में घुसना, लावारिस लाशों का ठिकाना लगाने जलापूर्ति करने वालों कर्मियों के प्रति सरकार की उदासीनता के विरोध में महासंघ लगातार पत्राचार, प्रदर्शन, धरना , हड़ताल आदि के माध्यम से ध्यान आकृष्ट करते रहा है l किंतु मांगे ज्यों की त्यों है धरा की धरा रह गया है l महासंघ के जिला नेता रविंद्र रवि ने कहा कि नगर पंचायत चनपटिया में लगभग 6 महीने से दैनिक वेज कर्मचारी के रूप में 4 दर्जन सफाई कर्मियों को रखा गया है l अब अब नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कर्मियों का महीनो-महीना का वेतन रोक कर उन्हें, आउटसोर्सिंग पर रखने का नाटक करते हुए प्रताड़ित किया जा रहा है l जिस कारण सभी कर्मचारी नगर पंचायत के सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिए हैं l बाद में बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ सह ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस के जिला सचिव रविंद्र कुमार रवि के नेतृत्व में भूलन राउत, प्रकाश राउत, शंकर राउत, कृष्णा मल्लिक, मुन्ना मलिक 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी श्री बसंत कुमार से एक शिष्टाचार वार्ता कर ढाई महीनों का कर्मचारियों का बकाया वेतन एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने पर सहमति हुईl वार्ता में नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 के माननीय पार्षद श्री उपदेश प्रसाद भी शामिल रहे, फिर बाद में कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार को महान बकरीद त्यौहार को देखते हुए कार्य पर वापस लौटा दिया गया l आगे महासंघ के नेता रविंदर रवि ने कहा कि चनपटिया नगर पंचायत प्रशासन जल्द से जल्द महासंघ के नेताओं और सफाई कर्मियों के साथ अन्य 13 सूत्री मांगों पर सम्मानजनक वार्ता करें l आगे उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को उपमुख्यमंत्री सह मंत्री नगर विकास विभाग पटना के समक्ष महाधरना तथा 17 अगस्त 2021 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बेतिया नगर निगम, नरकटिया गंज, रामनगर, बगहा सहित पश्चिम चंपारण जिले के पांचों निकाय के सभी कर्मचारी जाएंगे l
बैठक को प्रदीप रावत शंभू रावत जगदीश मलिक योगेंद्र मलिक चंदन रावत अनिल सा मुन्ना मलिक ने भी संबोधित कर 13 सूत्री मांगों को, आगामी 17 अगस्त 2021 से होने वाले शहरी निकायों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का पुरजोर समर्थन कियें l मौके पर विनोद राऊत, सुरेंद्र राऊत, सुकट कुमार, दूधनाथ मलिक महेंद्र राउत, अजय राउत, रंजीत कुमार, अमित कुमार, राजू राऊत, अमन कुमार, अमन कुमार आदि दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे l

Post navigation

Previous: Ambedhakar Nagar News : ब्लाक प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सकुशल संपन्न ।
Next: Pratap Garh News: सुविधाओं से सुसज्जित होगा बाबाबेलखर नाथ धाम ब्लाक : मोती सिंह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.