Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: जिंदगी हुई बद से बत्तर।

जनवाद टाइम्स 18 July 2021
मेरठ न्यूज: जिंदगी हुई बद से बत्तर।
Share News
       

 

मेरठ न्यूज: जिंदगी हुई बद से बत्तर।

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में प्रमुख स्थलों पर फैला कूड़ा – करकट लोगों को कोरोना महामारी के साथ- साथ बुखार, डायरिया, टाईफाइड, हैजा, मलेरिया जैसी अन्य बीमारियों का शिकार बना रहा है। जिसे शाम तक भी नहीं उठाया जाता। बच्चा पार्क पर व कालोनी के पास पड़ा यह कूड़ा , मार्गो के पास फैले कूड़े से नरक जैसे हालात बने हैं। इस महामारी के दौर में शहर में सफाई कराने और मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग व एंटी लारवा का छिड़काव तो बहुत ही दूर की बात इन जगहों रोज कूड़ा भी नही उठाया जाता। कोरोना जैसी भयंकर महामारी नियंत्रण के अनुसार कोई सेनिटाइजेसन तक नही करवाया जाता, जबकि प्रदेश में महामारी के बेकाबू हालात में ये जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। लेकिन नगर- निगम इस व्यवस्था में फेल साबित हो रहा है। शहर में सभी प्रमुख स्थानों, चौराहों और मार्गो पर कूड़े के ढ़ेर लगे रहते हैं। जिनको उठाने के लिए नगर-निगम की गाड़ी भी नहीं आती। शहर के प्रमुख स्थानों पर सड़क के किनारे लगभग 30 मीटर दूरी तक कूड़े का ढ़ेर लगे हुए है। इन मार्गो पर अधिकांश खाली पड़ी जमीन पर कूड़ा ही कूड़ा पड़ा है। जिसकी दुर्गधं से लोग परेशान हैं। लोगों का सांस लेना भी दुशवार हुआ पडा़ है।इन स्थानों पर गंदगी से मच्छरों की भरमार है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। लेकिन नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी शहर की जनता की जान की फिक्र ही नहीं है। इसी मार्ग पर आवारा पशु भी घूम रहते है। यह आवारा पशु राहगीरों के लिए मुसीबत बने है, इसके बाद भी इनके लिए किसी भी तरह की व्यस्थायें नही है।

Post navigation

Previous: Etawah News: कारगिल शहीद महाविद्यालय में 100 शैया चिकित्सालय का शिलान्यास
Next: मेरठ न्यूज़: लॉक डाउन के चलते सुबह होते ही वाहनों का बना दवाब

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.