Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news जहरीली शराब घटना मामले में प्रभारी एस.एच.ओ., लौरिया सहित तीन चौकीदार निलंबित।

जनवाद टाइम्स 17 July 2021
Share News
       

लौरिया थाना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को किया गया लाईन हाजिर।

मुख्य अभियुक्तों को कर लिया गया है चिन्हित, गिरफ्तारी के लिए की जा रही है सघन छापेमारी।

16 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया । लौरिया, रामनगर प्रखंड अंतर्गत विगत दिनों जहरीली शराब पीने से हुई संदिग्ध मृत्यु को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को चिन्हित करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जहरीली शराब घटना मामले में थानाध्यक्ष लौरिया को घटना की जानकारी होने के बावजूद भी अवकाश से पिछड़ रहे हैं जिसके कारण पुलिस लाईन हाजिर किया गया है। प्रभारी एस.एच.ओ. लौरिया सहित तीन स्थानीय चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही लौरिया थाना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को लाईन हाजिर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया द्वारा बताया गया है कि उक्त मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है एवं शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है और हिरासत में लिए गए अन्य लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य अभियुक्तों को भी चिन्हित कर लिया गया है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।

इस मामले में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने, आ-सूचना संग्रहण नहीं करने के कारण अधीक्षक मद्यनिषेध, पश्चिम चम्पारण, बेतिया एवं निरीक्षक मद्यनिषेध, बगहा अनुमंडल से भी कारण-पृच्छा जिलाधिकारी द्वारा किया गया है। साथ ही उन्हें शराब के कारोबारियों के विरूद्ध लगातार सघन छापेमारी, जब्ती और नियम के आलोक में कड़ी कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है।

संदिग्ध मृत्यु के मामले में जांच टीम बनाकर पुनः आज मृतकों के घरों पर जाकर परिजनों से विस्तृत पूछताछ की गयी एवं लिखित बयान प्राप्त किया गया। जांच के क्रम में 12 व्यक्तियों के परिवारजनों ने लिखित बयान देकर जहरीली शराब पीने की पुष्टि की है एवं इससे तबियत बिगड़ जाने से मौत की बात बतायी है। जिसमें लतीफ साह (65 वर्ष), विकाउ मियां (45 वर्ष), सुरेश साह (40 वर्ष), वशिष्ठ सोनी (35 वर्ष), नईम मिस्त्री (60 वर्ष), हीरालाल डोम (45 वर्ष), गुड्डू मियां (35 वर्ष), ताज महम्मद (60 वर्ष), जवाहिर मियां (50 वर्ष), जुलफान मियां (45 वर्ष), इजहारूल अंसारी (65 वर्ष), झुन्ना मियां (30 वर्ष) के नाम शामिल हैं। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अन्वेषण कराया जा रहा है।

रतुल मियां, बगही एवं भगवान पंडा, देउरवा के परिवारजनों ने मेडिकल रिपोर्ट देकर बीमारी से मौत की बात बतायी है। उसी प्रकार रामवृ़क्ष चौधरी, देउरवा, अमीरउल साह के परिजनों ने बीमारी से मौत की बात बतायी है।

जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को निदेशित किया गया है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थान/निजी स्वास्थ्य संस्थान में किसी भी मरीज के स्वास्थ्य जाँच के क्रम में यदि शराब के सेवन से संबंधित लक्षण (Symptom) परिलक्षित हो रहे हों, तो तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं कार्यकारी विभाग को तत्क्षण उपलब्ध कराएंगे।

संबंधित गांव में मेडिकल टीम कार्य कर रही है, ताकि अगर किसी को कोई लक्षण परिलक्षित हो या तबियत खराब हो तो तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। उक्त टीम में विशेषज्ञ डॉर्क्ट्स, नर्सेंज सहित अन्य कर्मी शामिल हैं।

जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया द्वारा ग्रामीणों से अनुरोध किया गया है कि अगर किसी को भी लक्षण दिखता है तो उसको छिपाये नहीं, निर्भीक होकर तत्काल मेडिकल टीम को सूचित करें ताकि त्वरित गति से उनका ट्रिटमेंट कराकर उनको ठीक किया जा सके।

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने इस संदर्भ में कहा है कि उपरोक्त मामले में जो भी दोषी होंगे उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। किसी को बख्शा नहीं जायेगा। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी घटना पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। हर तरह के साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं ताकि दोषियों को सजा दिलायी जा सके। साथ ही अनुरोध किया गया है कि नशा एक सामाजिक बुराई है, इसके गंभीर परिणाम होते हैं। सभी लोग सामाजिक जागरूकता लायें, खुद एवं परिवार, समाज के लोगों को नशा का पान नहीं करने को जागरूक एवं प्रेरित करें।

Post navigation

Previous: Bihar New : बिदुपुर थाने की पुलिस ने जांच के दौरान14बंडल गांजा बरामद किया।
Next: Bihar New : हरिहरक्षेत्र मे जन्म लेना सौभाग्य की बात एसडीओ मयंक।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.