मेरठ न्यूज: SOG टीम व थाना मवाना पुलिस द्वारा सतपाल पुत्र रघुवर की गोली मारकर हत्या का सफल अनावरण, 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

मेरठ न्यूज: SOG टीम व थाना मवाना पुलिस द्वारा सतपाल पुत्र रघुवर की गोली मारकर हत्या का सफल अनावरण, 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।
Share News

 

मेरठ न्यूज: SOG टीम व थाना मवाना पुलिस द्वारा सतपाल पुत्र रघुवर की गोली मारकर हत्या का सफल अनावरण, 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले 28 जून को थाना मवाना के ग्राम ततीना में अज्ञात बदमाशों द्वारा सत्यपाल पुत्र रघुवर दयाल उम्र करीब 60 वर्ष की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी । जिसके संबंध में दीपेंद्र पुत्र मृतक सतपाल निवासी ग्राम ततीना द्वारा थाना मवाना पर मुकदमा अपराध संख्या 288/2021 धारा 302 पंजीकृत कराया गया था । घटना में शामिल बदमाशों की तलाश की गई जिसमें मृतक की पुत्रवधू शालिनी पत्नी स्वर्गीय संजीव पुत्री भोपाल निवासी पाली थाना कोतवाली जनपद बागपत का अपने ससुराल पक्ष के साथ अपने पति संजीव की मृत्यु वर्ष 2018 के उपरान्त संपत्ति विवाद चल रहा था । जिसके चलते शालिनी द्वारा अपने ससुर मृतक सतपाल को रास्ते से हटाने की योजना बनायी गई । शालिनी द्वारा जुल्फिकार उर्फ लालू पुत्र अली मोहम्मद निवासी नयागांव हमीदाबाद थाना कोतवाली बागपत के साथ मिलकर ₹ 5,00,000 की सुपारी तय कर 1,50,000 रुपये एडवांस लेकर सुपारी किलर मनोज उर्फ मौजी पुत्र धनीराम बाल्मीकि निवासी नयागांव हमीदाबाद बागपत के द्वारा शूटर सनी पुत्र सुंदर बाल्मीकि नयागांव हमीदाबाद बागपत व शूटर गौरव बाल्मीकि पुत्र अज्ञात निवासी सरूरपुर कला थाना कोतवाली जनपद बागपत को घटना के लिये तैयार किया गया । घटना के सम्बंध में शालिनी द्वारा मृतक सतपाल की सभी गतिविधियो की जानकारी ग्राम ततीना के विपिन पुत्र अशोक चौहान को सभी गतिविधि लगातार फोन पर बताई जा रही थी । घटना के समय से करीब 2 माह पूर्व शालनी द्वारा अपने भाई ललित उर्फ टीनू पुत्र भोपाल व अपने पिता भोपाल पुत्र भवर सिंह के साथ मिलकर घटनाक्रम की योजना बनाई गई थी । शालनी के भाई ललित उर्फ टीनू द्वारा 2 माह पूर्व जुल्फिकार उर्फ लालू को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्राम ततिना में घटनास्थल व मृतक सतपाल की पहचान कराई गई और एक पासपोर्ट साइज फोटो सतपाल का जुल्फिकार को उपलब्ध कराया गया था । शूटर सनी पुत्र सुंदर बाल्मीकि ,गौरव बाल्मीकि सफेद रंग की अपाचे मोटर साईकिल व जुल्फिकार उर्फ लालू अपनी एक्टिवा से घटना वाले दिन 28 जून को सुबह के समय करीब 6:20 बजे ग्राम ततीना पहुंच कर सतपाल की हत्या की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया। अभियुक्त का नाम पता शालिनी पत्नी स्वर्गीय संजीव निवासी ग्राम ततीना थाना मवाना मेरठ पुत्री भोपाल निवासी पाली बागपत । (मृतक की पुत्रवधु – घटनाक्रम की मास्टरमांइड , जुल्फिकार उर्फ लालू पुत्र अली मोहम्मद निवासी नयागांव हमीदाबाद बागपत । (शालिनी का सहयोगी मनोज उर्फ मौजी से सम्पर्क कराया व घटनास्थल की रैकी की ), मनोज उर्फ मौजी पुत्र धनीराम बाल्मीकि निवासी नयागांव हमीदाबाद बागपत । ( शूटर उपलब्ध कराने वाला ), भोपाल पुत्र भंवर सिंह निवासी पाली बागपत । (शालिनी का पिता- हत्या के लिये रुपये देने वाला ), ललित उर्फ टीनू पुत्र भोपाल निवासी पाली बागपत । (शालिनी का भाई- घटनास्थल की जानकारी देने वाला), विपिन पुत्र अशोक चौहान निवासी ग्राम ततीना मवाना मेरठ । (मृतक की गतिविधि शालिनी को बताने वाला ) फरार अभियुक्त सन्नी पुत्र सुंदर बाल्मीकि नयागांव हामिदाबाद थाना कोतवाली बागपत । (शूटर), गौरव बाल्मीकि पुत्र अज्ञात निवासी सरूरपुर कला थाना कोतवाली जनपद बागपत।

Trending News