Agra News: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत निर्वाचित ग्राम प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण

Agra News: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत निर्वाचित ग्राम प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण
Share News

बाह/जैतपुर/पिनाहट में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ऑनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें पंचायत में विकास कार्य कैसे कराएं कैसे अपने दायित्व निर्वहन करें यह सिखाया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

IMG 20210717 WA0002
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाह जैतपुर, पिनाहट ब्लाक के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित प्रधानों का शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण ऑनलाइन प्रशिक्षण हुआ। जिसमें प्रधानों ने ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास के कार्यों व अपने दायित्वों के निर्वहन के बारे में सीखा। बाह और बटेश्वर में 25-25 प्रधानों को एडीओ पंचायत लक्ष्मीराज यादव, ज्ञानदीप शर्मा, गौरव यादव, अमित कुमार, शशी शेखर की टीम ने जैतपुर और मुकुटपुरा में क्रमशः 25-20 प्रधानों को एडीओ पंचायत आमीन अहमद, नितिन कुमार ने प्रशिक्षण दिया।

IMG 20210717 WA0001

वही पिनाहट ब्लॉक की 36 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को वीडियो विनोद कुमार एवं बृजराज सिंह ने प्रशिक्षण दिया।प्रधानों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पंचायत राज मंत्री ने भारत सरकार व राज्य सरकार से ग्राम पंचायत में जनता को मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके अलवा समतामूलक समाज की स्थापना करने, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा क्षमता का विकास करने तथा कार्ययोजना के बारे में आनलाइन प्रशिक्षण प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Trending News