Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • आजमगढ़ न्यूज :  अतरौलिया के सपा विधायक डॉक्टर संग्राम यादव के नेतृत्व में बुढ़नपुर तहसील परिसर में हुआ धरना प्रदर्शन
  • Breaking News

आजमगढ़ न्यूज :  अतरौलिया के सपा विधायक डॉक्टर संग्राम यादव के नेतृत्व में बुढ़नपुर तहसील परिसर में हुआ धरना प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 15 July 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
आजमगढ़ न्यूज :  अतरौलिया के सपा विधायक डॉक्टर संग्राम यादव के नेतृत्व में बुढ़नपुर तहसील परिसर में हुआ धरना प्रदर्शन

संवाददाता- नूर मोहम्मद

अतरौलिया  सपा विधायक डॉ संग्राम यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने बूढ़नपुर तहसील पर जमकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा। बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। इसी क्रम में बूढ़नपुर तहसील पर भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान लोगो ने ‘योगी तेरी तानाशाही नही चलेगी’,लोकतंत्र की हत्या बन्द करो’ आदि नारे लगाए। सपा विधायक डॉ संग्राम यादव ने तहसीलदार बूढ़नपुर को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज प्रदेश के समस्त तहसील पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम हम लोग भी प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में हमारे कई बार कहने के बावजूद प्रशासन ने हमारी एक बात नही सुनी और बड़े पैमाने पर पुलिस का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि कोयलसा में हमारे प्रत्याशी को हरवाया गया। पुलिस ने कई बीडीसी सदस्यों के घर रात में छापा मारा और सभी को धमकाकर भाजपा को वोट दिलवाया गया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशी महेंद्र यादव बहुत ही व्यवहारिक और मिलनसार व्यक्तित्व के हैं लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें हराकर एक शराब व्यापारी को जितवाया गया जो कि निंदनीय है।

 

आजमगढ़ न्यूज :  अतरौलिया के सपा विधायक डॉक्टर संग्राम यादव के नेतृत्व में बुढ़नपुर तहसील परिसर में हुआ धरना प्रदर्शनउन्होंने सरकार के सामने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि सरकार पुलिस प्रशासन के दम पर जो लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है उसे बन्द करे, छठीयांव मील पर किसानों के गन्ना के बकाये का भुगता किया जाय,बेरोजगारो को रोजगार दिया जाय और कई दिनों से बन्द पड़े स्कूल और कॉलेज खोले जाए। वहीं जब इस मामले में उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर अरविंद सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव के द्वारा उन्हें एक ज्ञापन दिया गया है जिसे वे जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को भेज देंगे।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, पूर्व महाप्रधान चंद्रजीत यादव, लच्छीराम वर्मा, महा प्रधान शीतला निषाद,संजय मिश्रा,श्यामधर चौबे,बर्मन यादव ,महेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष अतरौलिया पंकज पांडेय, थानाध्यक्ष कप्तानगंज देवानन्द सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे l

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News : सोनपुर मे एक भी संक्रमित व्यक्ति की नही हुई पहचान
Next: Next Post

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d