
संवाददाता पंकज कुमार
अम्बेडकर नगर जिले मे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर कल दिनांक 15 जुलाई 2021को समय प्रातः10:00 बजे तहसील मुख्यालय आलापुर,भाजपा की तानाशाही,जनविरोधी,गलत नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है|कल होने वाले कार्यक्रम के तैयारी के बावत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहा कि आप सभी सम्मानित पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों,सेक्टर,बूथ,फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता,ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत के सदस्य से सादर अनुरोध है
कि उपरोक्त स्थान पर पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनायें|इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामशकल यादव,सदस्य जिला पंचायत अजित कुमार यादव,ब्लॉक प्रमुख रामनगर विकास यादव,विधानसभा अध्यक्ष भीमलाल कनौजिया,सपा नेता रियाज अहमद अंसारी,रामचन्द्र वर्मा,अजय गौतम एडवोकेट,रामप्यारे निषाद,सैय्यद दानिश किछौछवी,बजरंगी यादव,रमेशचन्द्र गौतम,कृष्ण कुमार पाण्डेय,रामनाथ गौतम,राजकुमार यादव,मायाराम,राजेन्द्र दाढ़ी,विन्ध्याचल प्रजापति,मेवालाल गौतम,मोहनलाल चौरसिया,सूर्यभान यादव,बच्चूलाल सोनकर,कन्तराज चौरसिया,पंकज यादव,लालबहादुर निषाद,पतिराम गौतम,जगदीश गौतम,जितेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे|