मेरठ न्यूज : बारिश के पानी में डूबा घंटा घर, नगर निगम बेसुध

IMG-20210714-WA0054
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ न्यूज : नगर निगम की पोल खोलता हुआ दिख रहा है मेरठ का घंटा घर चौराहा व वहा से चारो तरफ निकलती सड़क। किस तरह से बारिश होने की वजह से गंदे पानी की वजह से तालाब में तब्दील हो गई है। दोपहिया व चौपहिया वाहनों के पहिए आधे से ज्यादा पानी में डूब रहे हैं। पानी इस कदर भर गया है कि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

 

IMG 20210714 WA0054 1कुछ भी हो सकता है। लेकिन नगर निगम के द्वारा नाले नालियों की सफाई ना होने से यह बहुत बुरी तरह से चौक हो जाती है। जिस कारण इनमे काफी गंदगी जमा हो जाती है। और गंदा पानी भर जाने के कारण यहां बीमारी पैदा करने वाले मच्छर पैदा हो जाते हैं। ऐसे मच्छर एक भयंकर बीमारी को जन्म देते हैं।

 

IMG 20210714 WA0053 जिस कारण इंसान काफी बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। और उनकी मृत्यु हो जाती है। लेकिन इस बात से विभाग को कोई मतलब नहीं है। यदि विभाग अपनी जिम्मेदारी समझे तो ऐसी स्थिति का जन्म ही ना हो। नगर निगम अगर समय समय पर अपनी जिम्मेदारी को समझे तो कोई परेशानी ही ना हो।नगर निगम द्वारा छोटी छोटी नालियों और बड़े बड़े नालों की की सफाई अगर टाइम पर होती रहे। तो किसी प्रकार की समस्या जनता के सामने आ ही नहीं सकती। निगम द्वारा समय समय पर कूड़ा उठाने वाले आते रहे। तो यह कूड़ा पानी के साथ नाले नालियों में नहीं जायेगा। जिससे की साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बनी रहेगी।

Trending News