मेरठ न्यूज: सफाई का दावा करने वाला नगर निगम दिखा बेसुध

मेरठ न्यूज: सफाई का दावा करने वाला नगर निगम दिखा बेसुध
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

गर्मियों के मौसम में अक्सर बारिश होती हैं। लेकिन नगर निगम के द्वारा नाले नालियों की सफाई ना होने से यह बहुत बुरी तरह से चौक हो जाती है। जिस कारण इनमे काफी गंदगी जमा हो जाती है। और गंदा पानी भर जाने के कारण यहां बीमारी पैदा करने वाले मच्छर पैदा हो जाते हैं। ऐसे मच्छर एक भयंकर बीमारी को जन्म देते हैं। जिस कारण इंसान काफी बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं।

मेरठ न्यूज: सफाई का दावा करने वाला नगर निगम दिखा बेसुध

और उनकी मृत्यु हो जाती है। लेकिन इस बात से विभाग को कोई मतलब नहीं है। यदि विभाग अपनी जिम्मेदारी समझे तो ऐसी स्थिति का जन्म ही ना हो। नगर निगम अगर समय समय पर अपनी जिम्मेदारी को समझे तो कोई परेशानी ही ना हो।नगर निगम द्वारा छोटी छोटी नालियों और बड़े बड़े नालों की की सफाई अगर टाइम पर होती रहे। तो किसी प्रकार की समस्या जनता के सामने आ ही नहीं सकती।

IMG 20210714 WA0050

निगम द्वारा समय समय पर कूड़ा उठाने वाले आते रहे। तो यह कूड़ा पानी के साथ नाले नालियों में नहीं जायेगा। जिससे की साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बनी रहेगी। फाजलपुर के सूर्य कॉलोनी और तेजविहार कॉलोनी में कितनी बुरी तरह से पानी भर गया है। लोगो का निकलना मुश्किल हो गया है।

Trending News