मेरठ न्यूज: बारिश होते ही नगर निगम की खुली पोल

IMG-20210714-WA0038
Share News

संवाददाता : मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत कोलोनियो में नाले इस कदर चौक हो गए है की बरसात के समय में नाली पानी से भर जाने के कारण गंदा पानी सड़को पर आ सकता है। नगर निगम की अनदेखी की वजह से गंदगी का इतना बुरा हाल हो गया है कि कोरोना महामारी के साथ- साथ बुखार, डायरिया, टाईफाइड, हैजा, मलेरिया जैसी अन्य बीमारियों का शिकार बना रहा है।

IMG 20210714 WA0038

इस महामारी के दौर में शहर में सफाई कराने और मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग व एंटी लारवा का छिड़काव तो बहुत ही दूर की बात इन जगहों रोज कूड़ा भी नही उठाया जाता। कोरोना जैसी भयंकर महामारी नियंत्रण के अनुसार कोई सेनिटाइजेसन तक नही करवाया जाता, जबकि प्रदेश में महामारी के बेकाबू हालात में ये जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। लेकिन नगर- निगम इस व्यवस्था में फेल साबित हो रहा है। जिसकी दुर्गधं से लोग परेशान हैं। लोगों का सांस लेना भी दुशवार हुआ पडा़ है। इन स्थानों पर गंदगी से मच्छरों की भरमार है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। लेकिन नगर स्वास्थ्य अधिकारी शहर की जनता की जान की फिक्र ही नहीं है।

Trending News