Agra News : भारतीय मजदूर पार्टी ने ढूंढना शुरू की अपनी चुनावी जमीन लड़ने जा रही चुनाव

IMG-20210713-WA0024
Share News

संवदादाता : फैजान खान

आगरा :- भारतीय मजदूर जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में इलेक्शन लड़ने की तैयारी में लग चुकी है l इसी को लेकर लोहा मंडी की स्थिति सिरकी मंडी पर एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य रुप से भारतीय मजदूर जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार के नेतृत्व मैं रखी गई जिसमें आगरा से रिजवान कुरैशी को भारतीय मजदूर जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, वही दर्शन बाबू को महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई।

 

IMG 20210713 WA0024लोकेश कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने, राकेश महावर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए और सुंदर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया l इसी के चलते भारतीय मजदूर जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में इलेक्शन लड़ने की तैयारी की है l जिसमें दक्षिण विधानसभा सीट से रिजवान कुरैशी को अपना उम्मीदवार बना सकती है पार्टी ने इलेक्शन लड़ने के लिए अपनी पूरी तरह से कमर कस ली है l यह उनका पहला इलेक्शन होगा जिसमें पार्टी को मजबूत करने के लिए नए कार्यकर्ताओं को शामिल भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित रहे नजहत खान,दिलीप कुमार,अरुण ,मोहित,मीनू भाघेल,पुरशोस्त्तम आदि लोग मौजूद रहे।

Trending News