Bihar news बाढ़ के पानी से अब तक घिरा हुआ है चनपटिया प्रखंड का लूनियावा टोला

WhatsApp Image 2021-07-13 at 4.38.35 PM
Share News

WhatsApp Image 2021 07 13 at 4.38.35 PM

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया माकपा के चनपटिया लोकल कमेटी के मंत्री तथा पूर्व जिला पार्षद जगरनाथ प्रसाद यादव ने चनपटिया प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों से संपर्क करने के क्रम में देखा कि नोनियावा टोला चारों तरफ से बाढ़ में घिरा हुआ है । वहां पहुंचने के लिए वहां के लोगों को निकलने के लिए नाव के सिवाय दूसरा कोई रास्ता नहीं है और नाव भी वहां सरकार के द्वारा नहीं दिया गया है । वहां के लोगों को खाने पीने के लिए आपदा प्रबंधन के तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वहां के लोग मुख्य रुप से खेतों में काम करने वाले मजदूर हैं और वही उनका जीविका का एकमात्र साधन है । आज ये लोग भूख से संघर्ष कर रहे हैं । ऐसी स्थिति में सरकार को और आपदा प्रबंधन को अविलंब उनके खाने की व्यवस्था , धूप और वर्षा से बचाव के लिए तिरपाल की व्यवस्था और उस गांव के लोगों को ऊंचे स्थान पर बसाने की व्यवस्था करनी चाहिए ।

1

का. यादव ने कहा कि पुरैना पंचायत के किसानों के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है । खेतों में लगे धान दह गए , धान के बिचड़े सड़ गए। गन्ना भी पानी में डूबकर सूख गया । अब वहां के किसानों के पास अपनी जीविका के लिए कोई साधन नहीं । इसलिए हम बिहार सरकार से मांग करते हैं कि इस बाढ़ पीड़ित किसानों को उनके फसलों के हर्जाने के रूप में ₹25000 प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए । खेती के लिए खाद , बीज और अन्य संसाधनों की व्यवस्था मुफ्त किया जाए तथा उनके सभी कृषि कर्ज को माफ किया जाए

Trending News