मेरठ न्यूज: हल्की सी बारिश से ही घरों के सामने हुई गंदगी

IMG-20210713-WA0026
Share News

संवाददाता : मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत कोलोनियो में नाले इस कदर चौक हो गए है की बरसात के समय में नाली पानी से भर जाने के कारण गंदा पानी सड़को पर आ सकता है। कोरोना महामारी के साथ- साथ बुखार, डायरिया, टाईफाइड, हैजा, मलेरिया जैसी अन्य बीमारियों का शिकार बना रहा है। इस महामारी के दौर में शहर में सफाई कराने और मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग व एंटी लारवा का छिड़काव तो बहुत ही दूर की बात इन जगहों रोज कूड़ा भी नही उठाया जाता।

IMG 20210713 WA0026

कोरोना जैसी भयंकर महामारी नियंत्रण के अनुसार कोई सेनिटाइजेसन तक नही करवाया जाता, जबकि प्रदेश में महामारी के बेकाबू हालात में ये जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। लेकिन नगर- निगम इस व्यवस्था में फेल साबित हो रहा है। जिसकी दुर्गधं से लोग परेशान हैं। लोगों का सांस लेना भी दुशवार हुआ पडा़ है। इन स्थानों पर गंदगी से मच्छरों की भरमार है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। लेकिन नगर स्वास्थ्य अधिकारी शहर की जनता की जान की फिक्र ही नहीं है।

Trending News