Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

छठे चरण में 63.03 फीसदी मतदान…

जनवाद टाइम्स इटावा 12 May 2019
P
Share News
       

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत रविवार को सात राज्यों में करीब 63.03 फीसदी मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा करीब 80.16 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि राजधानी दिल्ली में 59.08 फीसदी मतदान हुआ है।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक बंगाल और बिहार में कुछ जगह हिंसा को छोड़कर अन्य जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा है। बंगाल में दो राजनीतिक कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। आज हरियाणा में 62.11 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 54.12 फीसदी, बिहार में 51.38 फीसदी, झारखंड में 65.01फीसदी और मध्य प्रदेश में 60.06 फीसदी मतदान रेकॉर्ड किया गया है।
लोकसभा चुनाव का यह चरण भाजपा के लिये कड़ी परीक्षा है क्योंकि 2014 के चुनाव में भाजपा ने इन 51 में से 45 सीटें जीतीं थीं जबकि तृणमूल कांग्रेस को आठ, कांग्रेस को दो जबकि समाजवादी पार्टी और लोजपा को एक-एक सीट पर जीत मिली थी। भाजपा ने 2014 के चुनाव में इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 में 13 सीटों पर जीत दर्ज़ की थी। आजमगढ़ में सपा नेता मुलायम सिंह यादव को जीत मिली थी। बाद में 2018 में फूलपुर और गोरखपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। अब बसपा-सपा-रालोद गठबंधन इस सीट पर अपनी जीत की उम्मीद कर रहा है।
उत्तर प्रदेश की 14 सीटों में सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही, बिहार की आठ सीटों में वाल्मीकिनगर, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, महाराजगंज और वैशाली, मध्य प्रदेश की आठ सीटों में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों में तामलुक, कांठी, घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और बिष्णुपुर, झारखंड की चार सीटों में गिरिध, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम शामिल हैं। हरियाणा की सभी 10 और दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान हुआ है।

Post navigation

Previous: आगरा : मदर्स डे पर गंगा मां, यमुना मां, स्वच्छता शुद्धिकरण का लिया संकल्प
Next: News Flash: दिल्ली में 4 दिनों में 1.27 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, आगे बढ़ सकते हैं दाम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.