Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar News : अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल

जनवाद टाइम्स 12 July 2021
IMG-20210712-WA0033
Share News
       

संवाददाता : पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले मे टाण्डा व अलीगंज थानाक्षेत्र में हुआ दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आपको बता दे कि टाण्डा सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जिसमे एक युवक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।अलीगंज थानाक्षेत्र के सम्हारिय चौराहा पर सोमवार को तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक व सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

IMG 20210712 WA0033दोनों घायलों को टाण्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां एक कि हालत काफी नाजुक थी जबकि बाइक पर सवार दूसरा भी घायल था जिसने अपना नाम अरुण निवासी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती बताया जबकि बाइक चालक का नाम व पता पाने में असमर्थ नज़र आया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना टाण्डा कोतवाली व नगर क्षेत्र के राजा के मैदान में संचालित एलआईसी कार्यालय के पास हुई।

 

IMG 20210712 WA0034उक्त घटना में दो बाइक चालक आमने सामने भिड़ गए।इस घटना में लगभग 50 वर्षीय वाहिद निवासी गोड़ियाना छज्जापुर कोतवाली टाण्डा के पैर में गंभीर रूप से चोटें आई। मौके पर हेल्प प्वाइंट एनजीओ के संस्थापक सदस्यगुरुबख्श सिंह सोनू ने घायल को अपनी स्कूटी पर बैठा कर स्थानीय श्यामलाल के सहयोग से टाण्डा डीएचसी ले गए। टाण्डा सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिकइलाज किया । मौके पर आर्थोपेडिक चिकित्सक नाहोने के कारण घायल वाहिद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Post navigation

Previous: Bihar news : अररिया के जोकीहाट थाना पुलिस ने 3 अलग अलग कांडों में गांजा शराब और कोरेक्स के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Next: Bihar News : सोनपुर कालीघाट नारायणी नदी मे 5 दोस्त स्नान करने के क्रम मे एक दोस्त नदी मे डूबा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.