Ambedkar Nagar News: थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र मे अहिरौली रानी मऊ में 80 वर्षीया अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई

IMG_20210712_195410
Share News

संवाददाता पंकजकुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम अहिरौली रानी मऊ में 80 वर्षीया अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आपको बता दे कि ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर नीरज कुमार मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पहचान कराने के लिए मृतका का फोटो शोशल मीडिया पर शेयर किया परन्तु खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नही हो सकी है।

IMG 20210712 195410

मृतक महिला कहाँ की है और अहिरौली रानी मऊ कैसे पहुँची यह तो मृतका के पहचान के बाद ही पता चलेगा। मौके पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने अगल बगल के कई गाँव के लोगो से पहचान करवाई परन्तु पुलिस को अभी तक पहचान कराने में सफलता नही मिली है फिलहाल अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओ का दौर जारी है।

Trending News