प्रतापगढ़ न्यूज: जनपद प्रतापगढ़ डॉ०रणजीत सिंह बने द जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोशियेशन के प्रदेश अध्यक्ष,रचना त्रिवेदी होंगी प्रदेश महामंत्री

IMG_20210712_151059
Share News

प्रतापगढ़।द जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोशियेशन के राष्ट्रीय महासचिव डाॅ०पुनीत अरोरा इस संगठन के विस्तार में अथक प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने उत्तर प्रदेश की बागडोर राष्ट्रीय कवि, चिन्तक, प्राध्यापक एवं आधुनिक समाचार के प्रतापगढ़ ब्युरो चीफ डाॅ०रणजीत सिंह को सौंपने की घोषणा की है।

 

IMG 20210712 151059
उन्होंने बताया कि उनके अलावा राज्य कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रद्युम्न त्रिपाठी सोनभद्र,प्रदेश महामंत्री रचना त्रिवेदी प्रयागराज , कोषाध्यक्ष देवमणि शुक्ल गौतम बुद्ध नगर,प्रदेश प्रचार मंत्री शिवेन्द्र सिंह लखनऊ ,प्रदेश संगठन मंत्री अरबिन्द कुमार सिंह जौनपुर, प्रदेश संरक्षक सन्दीप कुमार सरोज एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधि बृजेन्द्र सिंह होंगे।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डाॅ०रणजीत सिंह ने कहा कि सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार की आवाज़ बुलन्द करने वाले भाई डाॅ०पुनीत अरोरा के साथ मिलकर पत्रकारों के सुख-दुःख को बाँटना ही वह इस संगठन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं।

Trending News