Bihar News : पोखर मे डुबने से एक बालक की मौत गांव मे छाया मातम

IMG-20210711-WA0034
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली/बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के दाउदनगर मटखनवा के निकट पोखर मे रविवार को एक दलित परिवार के चार वर्षीय बालक की डुबने से मौत हो गई।घटना के बाद घर मे कोहराम मच गई।स्थानीय लोगो ने पुलिस की मौजूदगी मे शव को पोखर से बाहर निकाला गया।और पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया।घटना के संबंध मे स्थानीय लोगों ने बताया गयि कि गांव मे एक हाथी आया हूआ था जिसे देखने के लिए वस्ती के बच्चों हाथी के पीछे पीछे दौड़ लगा रहे थे।

 

IMG 20210711 WA0034इन्हीं बच्चों मे राजगीर पासवान का चार वर्षीय पुत्र रितेश भी शामिल था।ग्रामीण सड़क के बगल मे ही चिमनी के लिए मिट्टी कटाई के कारण पोखर जैसी स्थिति बने गड्ढे के पानी मे बालक बच्चों के भागमभाग मे पोखर मे गिर गया।जबतक लोगों को घटना की जानकारी हूई।स्थानीय लोगो ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बालक के शव को पोखर से निकाला।प्रभारी धन्जय पांडे ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम हेतू भेजा गया है।बालक के घर मे कोहराम मची हूई है।

 

Trending News