मेरठ न्यूज: पुलिस लाइन में किया गया वृक्षारोपण

IMG-20210711-WA0089
Share News

संवाददाता: रेनू

उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन तत्वाधान में 11 जुलाई को पुलिस लाइन मेरठ में आला अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण। मानव जीवन बिना ऑक्सीजन के बेजान हैं। यह ऑक्सीजन हमें शुद्ध और स्वच्छ हवा से ही प्राप्त होती है। शुद्ध हवा हमें वृक्षों द्वारा ही प्राप्त होती है। वृक्ष हमारे जीवन का एक आधार होते हैं। वृक्ष के बिना मानव जीवन का धरती पर कोई अस्तित्व नहीं हो सकता। हमें पर्यावरण को बचाना चाहिए और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने चाहिए। जिस प्रकार व्यक्ति अपने बच्चों का पालन – पोषण करता है।

IMG 20210711 WA0089

उसी प्रकार हमें हमेशा वृक्षों का भी पालन – पोषण करना चाहिए। वृक्ष जीवन भर आपका साथ निभाता है। इसलिए वृक्षों को हमे हमारे जीवन का आधार समझना चाहिए । जो केवल थोड़ा सा पानी और सूर्य की किरण ही तो मांगते हैं। बदले में हमें फल, सब्जी और पेड़ों की मीठी छाव हमें प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि अपने पूरे जीवन में एक वृक्ष तो जरूर लगाना चाहिए।

Trending News