Ambedkar Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत के 23 अदालतों में 14693 वादों का हुआ निस्तारण
संवाददाता पंकज कुमार
अंबेडकरनगर जिले मे 10 जुलाई, 2021 को
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में को जनपद न्यायालय परिसर अम्बेडकरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।आपको बता दे कि डाॅ. बब्बू सारंग,जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की अध्यक्षता में माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन एवं पुष्पार्चन करके डाॅ. रीमा बन्सल, चतुर्थ अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, की उपस्थिति में एवं सुश्री प्रियंका सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण।

अम्बेडकरनगर के देख-रेख मंे एवं जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण की उपस्थिति में कोविड-19 महामारी में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए कराया गया।
इसके अतिरिक्त पुरानी कचहरी अकबरपुर अम्बेडकरनगर स्थित पारिवारिक न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अनमोल पाल, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय की अध्यक्षता में माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन एवं पुष्पार्चन करके एवं डाॅ. बब्बू सारंग जनपद न्यायाधीश महोदय, डाॅ. रीमा बन्सल, चतुर्थ अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं पूजा विश्वकर्मा, अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की उपस्थिति में व सुश्री प्रियंका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के देख-रेख मंे कोविड-19 महामारी में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए कराया गया।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 23 अदालतें लगायी गयी। डाॅ. बब्बू सारंग, जनपद न्यायाधीश महोदय, द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। अनमोल पाल, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, अम्बेडकरनगर द्वारा 6 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। इसमें से 03 दम्पत्तियों जो कि वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे, एक साथ रहने को राजी हुए, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय ने सभी दम्पत्तियों को आशीर्वाद देकर विदा किया। विश्वनाथ, अपर जिला न्यायाधीश, कक्ष संख्या-01, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 07 वादों का निस्तारण करते हुये 4500/- (चार हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। श्री रत्नेश मणि त्रिपाठी, विशेष न्यायाधीश, अनु0जाति/अनु0जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, अम्बेडकरनगर द्वारा 05 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 3,500/- (तीन हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। श्री आशीष वर्मा, विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो अधिनियम, द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 1,000/- (एक हजार रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित गया।

सुश्री फरीदा बेगम, अपर जिला जज पाॅक्सो-प्, द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुए रू0 500/- (पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। श्रीमती पूजा विश्वकर्मा, अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, अम्बेडकरनगर द्वारा 09 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया इसमें से 03 दम्पत्तियों जो कि वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे, एक साथ रहने को राजी हुए, अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय ने सभी दम्पत्तियों को आशीर्वाद देकर विदा किया। श्री कमलेश कुमार मौर्य, अपर जिला जज त्वरित, द्वितीय, अम्बेडकरनगर, द्वारा 04 वादों का निस्तारण किया गया। श्रीमती पूनम सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा 1107 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 1,71,010/- (एक लाख एकहत्तर हजार दस रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। श्री अशोक कुमार-ग्प्प्, सिविल जज, (सी0डि0) अम्बेडकरनगर द्वारा 18 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 1,60,64,159/- (एक करोड़ साठ लाख चैंसठ हजार एक सौ उन्सठ रूपये) का उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र जारी किया गया जिसमें उन्होने ऐतिहासिक निर्णय देते हुये वर्ष 1994 से लम्बित वाद का भी निस्तारण किया। सुश्री कुमुद उपाध्याय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा 923 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 1,12,400/- (एक लाख बारह हजार चार सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। श्री विराटमणि त्रिपाठी, सिविल जज (जू0डि0) अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 13 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 7,82,448/- (सात लाख बयासी हजार चार सौ अड़तालिस रूपये) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। श्री अजय कुमार मिश्र, सिविल जज (जू0डि0)/जे0एम0 टाण्डा, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 308 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रूपये) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया एवं 30,500/- (तीस हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया जिसमें उन्होने ऐतिहासिक निर्णय देते हुये वर्ष 1990 से लम्बित वाद का भी निस्तारण किया। सुश्री सौम्या द्विवेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 754 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 17,800/- (सत्तरह हजार आठ सौ रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। सुश्री सृष्टि त्रिपाठी, अपर सिविल जज (जू0डि0) द्वितीय, अम्बेडकरनगर, द्वारा कुल 20 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 200/- (दो सौ रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। श्रीमती अम्बुज मिश्रा, अपर सिविल जज (जू0डि0) तृतीय, अम्बेडकरनगर, द्वारा कुल 73 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 5,220/- (पांच हजार दो सौ बीस रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। अमरनाथ, अपर सिविल जज (जू0डि0) पंचम, अम्बेडकरनगर, द्वारा कुल 22 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 3600/- (तीन हजार छः सौ रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। सुश्री कामाक्षी सागर, अपर सिविल जज (जू0डि0) त्वरित, अम्बेडकरनगर, द्वारा कुल 08 वादों का निस्तारण किया गया। अशोक कुमार, अपर सिविल जज (जू0डि0) त्वरित, प्रथम, अम्बेडकरनगर, द्वारा कुल 20 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 200/- (दो सौ रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया।
इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत मंे जनपद अम्बेडकरनगर के राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 10416 राजस्व वाद, एवं नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के 268 वाद, बैंक आॅफ बड़ौदा, बड़ौदा उ0प्र0 ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक सहित जनपद के अन्य बैंकों द्वारा स्टाल लगाकर 708 वाद निस्तारित करते हुये कुल मिलाकर प्री-लिटिगेशन के 11392 वादों का निस्तारण करते हुए 4,24,59,408/- रू0 का समझौता किया गया, जिसमंे से 84,48,764/- रू0 तत्काल वसूल किया गया। इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 14693 वादों का निस्तारण किया गया।
इस लोक अदालत में चन्दहास राम, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, उमाकान्त जिन्दल, अपर जिला जज द्वितीय, नेहा आनन्द, अपर जिला जज, तृतीय, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला जज, त्वरित, प्रथम, आशीष सिंह, अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक आॅफ बड़ौदा, अमित कुमार वर्मा, न्यायालय प्रबन्धक, मयूर श्रीवास्तव, सिस्टम आॅफीसर, मनोज कुमार पाण्डेय, नाजिर, पंकज नायक आदि सहित तमाम वादकारीगण व अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे।