Bihar news अपराध की योजना बनाते समय सुपारी किलर देसी लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

WhatsApp Image 2021-07-10 at 7.14.20 PM
Share News

संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया

WhatsApp Image 2021 07 10 at 7.14.20 PMपुलिस ने अपराध की योजना बनाते समय एक सुपारी किलर को देसी पिस्तौल एवं दो गोली के साथ धर दबोचा है उक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चेक पोस्ट चौक पर सुपारी किलर मुफस्सिल थाना के परबतिया टोला निवासी विजय यादव पिता भोला यादव हथियार के साथ अपने साथियों का इंतजार कर रहा है सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारकर सुपारी किलर विजय यादव को एक देसी पिस्टल एवं दो गोली के साथ धर दबोचा गया पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल भी बरामद किया है उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं टीम में नगर थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार भास्कर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक उग्र नाथ झा मझौलिया थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

Trending News