संवाददाता: मनीष गुप्ता
जनपद मेरठ थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण कर 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। हत्या की घटना का संक्षिप्त विवरण: 30 जून को जय शिव धर्मकांटा बागपत रोड पर कमरे के अंदर यशपाल चौधरी (मृतक) सो रहा था अज्ञात हमलावरो द्वारा यशपाल सिंह उम्र 82 वर्ष की गोलिंया बरसाकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में उसके पुत्र नरेन्द्र सिंह द्वारा थाना टीपीनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 386/2021 धारा 302 पंजीकृत कराया गया था ।

महावीरा हॉस्पिटल में लगे कैमरो की सीसीटीवी फुटेज द्वारा बदमाशो की तलाश की गयी । यशपाल चौधरी व उसके पुत्रो में पैतृक सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था । मृतक यशपाल चौधरी स्वयं महावीरा हॉस्पिटल की देखरेख करता था व संचालन करता था । मृतक यशपाल चौधरी के चार पुत्र सतेन्द्र, नरेन्द्र, धर्मेन्द्र, अमित है । मृतक यशपाल चौधरी द्वारा अपनी सम्पत्ति व हॉस्पिटल में पुत्र नरेन्द्र को पूर्व में अधिक हिस्सा दिया गया था । अन्य पुत्रो के हिस्से में कम-कम सम्पत्ति बांटी गयी थी । अब वर्तमान में मृतक यशपाल चौधरी द्वारा उक्त सम्पत्ति को बेचकर अपने सभी पुत्रो में बराबर बराबर बांटना चाहता था । जिस कारण सम्पत्ति को अपने हाथ से जाता देख नरेन्द्र द्वारा मुनव्वर अली उर्फ मोनू पुत्र तसव्वर अली निवासी ग्राम सलारपुर थाना रोहटा मेरठ जो महावीर हॉस्पिटल का संचालक है जिसको उक्त हॉस्पिटल नरेन्द्र ने ही दिलवाया था, मृतक यशपाल चौधरी द्वारा मुनव्वर अली उर्फ मोनू हॉस्पिटल को खाली कराना चाहता था व एक तारीख तक खाली करने का दबाव बना रहा था जबकि नरेन्द्र नही चाहता था कि मुनव्वर हॉस्पिटल को खाली करे ।

मृतक यशपाल चौधरी नरेन्द्र के साथ गाली गलौच करता रहता था । हॉस्पिटल व बदांयू की 180 बीघा जमीन को बेचकर सभी लडको में बराबर देना चाहता था । हॉस्पिटल का एक तिहाई हिस्सा व 80 बीघा जमीन नरेन्द्र के नाम पर ही है और इसी रंजिश से नरेन्द्र द्वारा मुनव्वर अली उर्फ मोनू को आधा किराया देने व हॉस्पिटल में आधे का हिस्सेदार बनाने का लालच देकर अपने पिता यशपाल चौधरी की हत्या करने का षडयंत्र रचकर मुनव्वर अली उर्फ मोनू के जानकार शार्प शूटर नूर आलम पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम सलारपुर थाना रोहटा मेरठ । जिस पर किसी का कर्ज था, का कर्ज चुकाने व 50 हजार रूपये अन्य देने के नाम पर यशपाल चौधरी की हत्या की योजना बनायी तथा यशपाल चौधरी के सम्बन्ध में जय शिव धर्मकांटा पर सोने की जानकारी दी और योजना के अनुसार 30 जून को अभियुक्त नूर आलम द्वारा पिस्टल से गोलियां बरसाकर यशपाल चौधरी की निर्मम हत्या कर दी थी ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता नरेन्द्र पुत्र स्वर्गीय यशपाल चौधरी निवासी 312 मुल्तान नगर बागपत रोड थाना टीपीनगर,मेरठ, मुनव्वर अली उर्फ मोनू पुत्र तसव्वर अली निवासी ग्राम सलारपुर थाना रोहटा मेरठ, नूर आलम पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम सलारपुर थाना रोहटा मेरठ। बरामदगी का विवरण घटना में प्रयुक्त 1 पिस्टल 7.65 बोर, 02 मैगजीन, 02 जिंदा कारतुस (अभियुक्त नूर आलम से बरामद)
घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाईकिल सफेद रंग मय हेलमेट रजिस्ट्रेशन नंबर UP 15 CD 9942 घटना के समय अभियुक्त नूर आलम द्वारा पहनी गयी लाल टी-शर्ट।