Bihar News : बढती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने सोनपुर मे निकाला साईकिल रैली

WhatsApp Image 2021-07-10 at 7.02.23 PM
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सोनपुर-सोनपुर प्रखंड मुख्यालय के गांधी आश्रम से चलकर सैकड़ों लोगों ने सोनपुर स्टेशन होते हूए भरपूरा लालु यादव चौक तक शनिवार को महंगाई के खिलाफ साईकिल रैली निकाला।

WhatsApp Image 2021 07 10 at 7.02.23 PMसाईकिल रैली मे सभी साईकिल मे महंगाई के खिलाफ भष्टाचार के खिलाफ पेट्रोलियम पदार्थों के बढते कीमत के खिलाफ तख्तियां लिख कर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हूए साईकिल रैली के नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने संबोधित करते हूए कहा कि मोदी जी कहते थे कि बहुत हूई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार।देश की जनता ने मोदी की सरकार तो बना दिया लेकिन आज जनता कह रही है कि मोदी200रूपया सरसों तेल पेट्रोल103 डीजल 100 गैस1000रूपये हो गया है।जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ कठोर कारवाई की जाए।गरीबों के राशन मे सिर्फ चावल और गेहूं ही नही।जिला महासचिव जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि महंगाई नही रोक सकते तो गद्दी छोड़े।देश मे महंगाई भष्टाचार वेरोजगार से जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है।हर माह मे महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गयी।गरीबों का जीना मुहाल हो गया है।इस साईकिल मार्च मे शामिल रहे राम विनोद सिह विलायत हुसैन मोहन कुमार अरविंद सिंह सोनु कुमार विजय प्रकाश बबलू राम,समीर खान सोहन कुमार सहित सैकड़ों लोग इस साईकिल रैली मे शामिल रहे।

Trending News