Agra News: शनिवार को अस्सी ने कराया टीकाकरण

IMG-20210710-WA0017
Share News

बाह: शनिवार को देहात के बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों का टीकाकरण हुआ।टीकाकरण कराने आये लोगों का पहले कोरोना टेस्ट किया गया।शनिवार को इक्यावन लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व इकहत्तर लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।

 

IMG 20210710 WA0017शनिवार को बाह सीएचसी 45 वर्ष से ऊपर के 19 लोगों को वैक्सीन का पहला व 22 को दूसरा डोज दिया गया।वहीं 60 वर्ष से ऊपर के 19 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवायी ।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 वर्ष से ऊपर के 14 लोगों ने पहली व 2 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।वहीं 60 वर्ष से ऊपर के 4 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।

 

IMG 20210710 WA0018स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को एक सौ बाईस लोगों की कोरोना की जाँच की गई जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।

Trending News