मेरठ न्यूज़: लॉक डाउन के चलते लोगों ने नियमों की उड़ाई धज्जियां

Share News

संवाददाता : मनीष गुप्ता

सरकार द्वारा दिये गये आदेशानुसार मेरठ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए। विशेष चैकिंग अभियान चला रखा है। हर एक मोड पर पुलिस तैनात है कि कोई भी नियमों का उल्लंघन न कर सके । मेरठ जिले में लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण और सभी क्षेत्राधिकारीयों के आदेशानुसार लॉक डाउन होने के दौरान भी अनुपालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया हुआ है।

IMG 20210710 WA0047

थाना प्रभारी निरीक्षक व उनकी पुलिस टीम ने जगह – जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान चला रखा है । थाना पुलिस के अनुसार जो भी व्यक्ति बिना मास्क पहने दिखाई देता है। उनका चालान भी काटा गया है। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने सख्ती के साथ यह भी कहा कि जो व्यक्ति घर से बिना मास्क लगाये निकलेगा उसके खिलाफ सख्ती से विशेष कानूनी करवाई भी की जायेगी।

IMG 20210710 WA0046

और बिना बजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी ।अब किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क अवश्य पहने। बिना किसी कार्य के बाहर न घूमे व दो से ज्यादा लोग एक साथ ना खड़े हो, आपस में दो गज की दूरी बनाए रखे और हाथो को बार बार साबुन से साफ करें। और आपस में दो गज की दूरी बनाए रखे।

Trending News