Bihar News: दुकान मे पानी भर जाने से लाखों का क्षति

IMG-20210709-WA0099
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली/लालगंज बाजार की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है।पहले नगर परिषद क्षेत्र का कुछ हिस्सा जल जमाव से घिरा था मगर अब2,3,4नही बल्कि क्ई सारे वार्ड झील मे तब्दील हो चुके है।वार्ड1,6,7,8,9पूरी तरह जल जमाव की चपेट मे है।प्रेमगंज और नुनु बाबु चौक के बाद महावीर चौक और.तीनपुलवा चौक पर भी बीच सड़क पर घुटने भर पानी बह रहा है।

IMG 20210709 WA0099

पानी इतना कि सड़क के इस पार से उस पार लबालब पानी भर गया है।वही क्ई दुकान मे पानी भर जाने से दुकानदार को काफी क्षति हो गया है।वही चप्पल जुते की दुकान हो या पेटी बाँक्स या फिर कृष्ण यंत्र की दुकान हर दुकान मे पानी ही पानी।कुछ दुकान मे इतना पानी भर चुका है कि दुकानदार मजबुरन दुकान खाली कर रहे है।

IMG 20210709 WA0100

तो वहीं कुछ दुकानदार अपनी दुकान मे ताला लगाकर जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए सरकारी बाबुओं से लेकर नेताओं की चौखट पर अर्जी लगा रहे है।इसके बाबजूद उनकी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है।आज जल निकासी होगी फिर आज होगी और इस क्रम मे लोगों का धैर्य अब जबाब देता दिख रहा है।

Trending News