Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: महिला सिपाही की बीमारी के चलते हुई मौत

जनवाद टाइम्स 9 July 2021
IMG-20210709-WA0055
Share News
       

बाह। थाना पिढौरा में तैनात महिला आरक्षी की गंभीर बीमारी के चलते देर रात इटावा के एक अस्पताल में मौत हो गई। महिला 2018 बैच की सिपाही थी और पुलिस विभाग में चयनित होने के बाद उसे आगरा के थाना पिढौरा में तैनाती मिली थी।सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

IMG 20210709 WA0055

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम कुमारी यादव पुत्री अपरवल सिंह यादव उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी नगला भगा थाना करहल जनपद मैनपुरी की रहने वाली थी।इनको 2018 में आगरा जिला के थाना पिढौरा में महिला आरक्षी के पद पर नियुक्ति मिली थी। तैनाती के दौरान ही इनकी तबियत अचानक खराब हो गयी थी।जिस पर परिवार वालों ने इलाज के लिए दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया था जहां 2 माह तक चले इलाज के बाद इनकी सेहत में सुधार आ गया था और परिजन उन्हें लेकर नगला भगा करहल आ गए थे। पिछले दिनों तबियत फिर बिगड़ने पर परिजनों ने इन्हें इटावा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान गुरुवार शाम 6 बजे उनकी मौत हो गई।

IMG 20210709 WA0055

नीलम कुमारी यादव फ़ाइल फोटो

मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। महिला आरक्षी के पिता अपरवल सिंह यादव भी सेना में नौकरी के दौरान शहीद हो गए थे। परिवार में केवल उनकी मां और उनसे एक छोटी बहन ही है। महिला आरक्षी की मौत से मां और बेटी का रो रो कर बुरा हाल है। महिला की मौत पर थाना पिढौरा में पुलिसकर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा की।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: टूटी हुई सड़क का बारिश ने किया बुरा हाल
Next: Bihar news मुखिया रईस अहमद को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से किया घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.