Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar News: विकास खण्ड जहाँगीरगंज में ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए नामांकन

जनवाद टाइम्स 8 July 2021
IMG-20210708-WA0076
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट विकास खण्ड जहाँगीर गंज में ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए नामांकन प्रक्रिया में समाजवादी पार्टी ने सरेण्डर कर भाजपा एवं निर्दलीय प्रत्याशी के लिए मुकाबला खुला छोड़ दिया है । आपको बता दे कि पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होने वाले नामांकन प्रक्रिया सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा । सुरक्षा के कड़े प्रबंध के साथ उपजिलाधिकारी आलापुर धीरेन्द्र श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी आलापुर जगदीश लाल टमटा, एडीयम अम्बेडकर नगर के साथ थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर नीरज कुमार ,थानाध्यक्ष जहाँगीर गंज शम्भूनाथ व भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।

IMG 20210708 WA0076

कोरोना संक्रमण को देखते हुए दावेदार के साथ एक प्रस्तावक को ही नामांकन कक्ष तक जाने की इजाजत दी गई इस बीच निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती विनीता कन्नौजिया ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया ततपश्चात भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती पुष्पा कन्नौजिया ने भी दो सेट में नामांकन दाखिल किया । नामांकन पत्रों की जांच में दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैद्य पाए गए । इसी तरह ब्लाक रामनगर में भाजपा व सपा प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा जिसमें सपा से विकास यादव व भाजपा से रामधारी यादव मैदान में है ।नामांकन को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जहांगीरगंज व रामनगर विकास खण्ड मुख्यालयों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं थी ।

IMG 20210708 WA0076

एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि नामांकन सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटने के बाद अब शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने की प्रशासन की जिम्मेदारी है जिसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं । जहाँगीर गंज में पूर्व ब्लाक प्रमुख कम्हरिया स्टेट अरविन्द सिंह व उन्ही के पट्टीदार मोनू सिंह की प्रतिष्ठा दाँव पर लगी है क्योंकि निर्दल प्रत्याशी विनीता कन्नौजिया की कमान संभाले हुए हैं तो मोनू सिंह व भाजपा नेताओं की प्रतिष्ठा पुष्पा कन्नौजिया को जिताने में लगी हुई है ।

Post navigation

Previous: Bihar news गंडक और मशान नदी के जलस्तर में हो रही है लगातार वृद्धि से तटीय इलाकों पर मंडराने लगा खतरा
Next: Bihar News: जलजमाव से पीड़ित के बीच राशन सामग्री बाटी पार्षद बबिता कुमारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.