Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर,एसपी पूर्वी ने लिया संज्ञान
  • Breaking News

Agra News: अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर,एसपी पूर्वी ने लिया संज्ञान

जनवाद टाइम्स 8 July 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20210708_184208

बाह।थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बाह आगरा स्टेट हाइवे पर फरेरा नाके के पास एक अज्ञात बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार को चपेट में लेकर टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे एसपी पूर्वी ने मामले का संज्ञान लेकर स्थानीय पुलिस को अवगत कराया जिस पर पुलिस ने तत्काल घायल युवक को इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया।

IMG 20210708 183503

जानकारी के अनुसार बृजेश पुत्र दिनेश उम्र करीब 22 वर्ष निवासी गांव चौसिंगी थाना बाह गुरुवार दोपहर कस्बा बाह से बाइक द्वारा गांव वापस लौट रहा था तभी फरेरा नाके के पास बाह आगरा स्टेट हाइवे पर एक अज्ञात तेज रफ्तार बोलेरो ने युवक की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। बोलेरो की टक्कर से युवक की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

IMG 20210708 184208

घायल पड़े युवक को देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए वही रास्ते पर कस्बा बाह की तरफ जा रहे एसपी पूर्वी आगरा बैंकट अशोक ने अपनी गाड़ी को रुकवा कर घटना की जानकारी और स्थानीय पुलिस को तत्काल अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिकारी के आदेश पर घायल युवक को पुलिस गाड़ी से बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को भर्ती कराया। युवक के परिजनों को पुलिसकर्मियों ने सूचित किया। मौके पर परिजन भी पहुंच गए और पुलिस का धन्यवाद किया। घायल युवक का सीएचसी केंद्र में इलाज जारी बताया गया है। वही अज्ञात वाहन का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल व नकदी बरामद
Next: Bihar News: गड्ढे नुमा पोखर मे मिला बकरी चोर का शव

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d