संवाददाता. मोहन सिंह
बेतिया पिछले कई दिनो से पंडई नदी के द्वारा लगातार प्रधानमंत्री से बनी मुख्य सड़क और गाँधी जी के लगाया गया बाग़ीचा का कटाव जारी है जिसको लेकर छात्र नेता सुधांशु राठौर सहित ग्रामीण सभी लोग सभी पदाधिकारी और नेता को सूचना दे रहे थे वही आज बलुआ गाँव में विधायक के बाद कटाव का निरीक्षण करने गौनाहा सी.ओ. अमित कुमार पहुँचे जहा ग्रामीण ने जम कर हंगामा किया और चार दिनो से भूखे रहने की बात की वही सी.ओ. ने सभी लोगों का नाम लिख कर ले जाने की बात कही और जल्द राहत पैकेज देने की बात कही।

कुछ देर बाद SDO लालबाबु प्रसाद और साथ में सहायक अभियंता भी पहुँचे जहा छात्र नेता सुधांशु राठौर ने सभी लोगों को निरीक्षण कर समस्या से रु बरु कराया और जल्द से जल्द जिन लोगों का घर नदी में विलीन हुया है उनलोगो को जल्द से जल्द रहने का उचित घर दिया जाय अन्यथा सभी लोग प्रखंड कार्यालय में पहुँच कर आस्र्य लेंगे। वही राठौर ने कहा की आख़िर कब तक सिर्फ़ निरीक्षण ही चलते रहेगा काम कब तक होगा।

वही सभी पदाधिकारी लोगों ने आश्वासन दिया कि कल से हर हालत में काम शुरू होगा। मौक़े पर कृष्ण सिंह यादव,लालबाबु पटेल,काशी बैठा,छोटालाल साह,शिवाजी पटेल,संदीप बैठा,महादेव पासवान,संदीप कुमार साह,प्रदीप साह,अनिल पटेल,अजय पटेल,अर्जुन कुमार,नंदन कुमार,मनु बैठा आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।.