संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली/महुआ प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्दालय जावज मे छात्र छात्राओं के बीच सुखा राशन के रूप मे चावल का वितरण शुरू कर दिया गया है।

इस दौरान प्रधानाध्यापक ने कहा कि मध्यान भोजन के लिए जो चावल आवंटित किया जाता है।अब उसे सीधे रूप से छात्र छात्राओं या उसके अभिभावक को देना है।और इस कड़ी मे विद्दालय मे चावल कि वितरण शुरू कर दिया गया है।विद्दालय बंद रहने की स्थिति मे छात्र छात्राओं को सुखा राशन के रूप मे चावल मिलने से खुशी देखी गई।मालूम हो की कोरोना वायरस का संक्रमण बढने से पूर्व विद्दालयो मे बच्चों को पका पकाया भोजन दिया जाता था।