मेरठ न्यूज़ : लोगों ने नियमों की उड़ाई धज्जियां

IMG-20210706-WA0108
Share News

संवाददाता : मनीष गुप्ता

सरकार द्वारा दिये गये आदेशानुसार मेरठ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए। विशेष चैकिंग अभियान चला रखा है। हर एक मोड पर पुलिस तैनात है कि कोई भी नियमों का उल्लंघन न कर सके । मेरठ जिले में लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण और सभी क्षेत्राधिकारीयों के आदेशानुसार अनलॉक होने के दौरान भी अनुपालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया हुआ है।

IMG 20210706 WA0108

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत जेल चुगीं से मेडिकल की तरफ , गांधी आश्रम, किला रोड व साकेत चोराहा चारो तरफ आने जाने वाले वाहनों की जबरदस्त चेकिंग अभियान जारी किया गया। सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक व उनकी पुलिस टीम ने जगह – जगह टीम बनाकर चेकिंग अभियान चला रखा है । थाना सिविल लाइन पुलिस ने यह भी बताया कि जो भी व्यक्ति बिना मास्क पहने दिखाई देता है।

IMG 20210706 WA0103

उनका चालान भी काटा गया है। और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने सख्ती के साथ यह भी कहा कि जो व्यक्ति घर से बिना मास्क लगाये निकलेगा उसके खिलाफ सख्ती से विशेष कानूनी करवाई भी की जायेगी। और बिना बजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कु जायेगी ।अब किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क अवश्य पहने। बिना किसी कार्य के बाहर न घूमे व दो से ज्यादा लोग एक साथ ना खड़े हो, आपस में दो गज की दूरी बनाए रखे और हाथो को बार बार साबुन से साफ करें। और आपस में दो गज की दूरी बनाए रखे।

Trending News