Ambedkar Nagar News: जहाँगीरगंज थानाध्यक्ष शम्भूनाथ के नेतृत्व में किया गया वाहन चेकिंग क्षेत्र मे वाहन चालकों मे मचा हड़कम्प

IMG-20210706-WA0098
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थानाक्षेत्र जहाँगीरगंज अंतर्गत पिकिया नदी के अलऊपुर पुल पर थानाध्यक्ष शम्भूनाथ के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिससे वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा । आपको बता दे कि इस दौरान उपनिरीक्षक मो.अख्तर ने दर्जनों दुपहिया वाहनों की चेकिंग कर हेलमेट एवं मास्क चेक किया गया ।

IMG 20210706 WA0098

थानाध्यक्ष ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट एवं मास्क का प्रयोग अवश्य करें इसके अलावा ट्रिपल राइडिंग करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई संपन्न कराई जाएगी चेकिंग अभियान से बाजार में हड़कंप मच गया । इस मौके पर उपनिरीक्षक मो.अख्तर,कांस्टेबल सर्वेश राम,सचिन चौहान,आशीष यादव ने वाहनों का चालान किया । मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ कई वाहन चालक मौजूद रहे ।

Trending News