Agra News: वीकेंड लॉक डाउन में डग्गेमारों पर चला पुलिस का चाबुक,डग्गेमार संचालकों और दलालों में मचा हड़कंप

IMG_20210704_184236
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: कस्बा बाह में वीकेंड लॉक डाउन की धज्जियाँ उड़ा रहे दर्जनों अवैध वाहनों पर कार्यवाही की।जिसमें बाह आगरा स्टेट हाइवे पर पुलिस ने दौड़ रहे अवैध डग्गेमार बसों और ईको की धर पकड़ कर एक लाख रुपये के ई चालान किए।

IMG 20210704 184236 scaled

पुलिस की कार्यवाही से डग्गेमार बस और ईको संचालको और दलालों में हड़कंप मच गया।अवैध डग्गेमारों से बसूली करने वाले दलाल बस अड्डे से भाग गए। वहीं पुलिस ने सुबह से देर रात तक स्टेट हाइवे पर चैकिंग कर अवैध दौड़ रहे बसों और ईको पर कार्यवाही की।

IMG 20210704 181842 scaled

विदित हो कि बाह आगरा स्टेट हाइवे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले मार्गो में से एक है लेकिन कुछ समय से इस मार्ग पर डग्गेमारों का कब्जा हो गया है।इस पर दर्जनों अवैध बस और ईको फर्राटा भरती रहती हैं जो न केवल सरकार के राजस्व को चूना लगा रहीं हैं

IMG 20210704 190102 scaled

अपितु लोगों की जान से भी खिलवाड़ कर रहीं हैं।रविवार को इन अवैध डग्गेमार बसों और ईको के खिलाफ उपनिरीक्षक आदित्य खोखर ने अभियान चलाकर ई चालान किये।ई चालान के दौरान देखने को मिला कि अधिकांश वाहन बिना परमिट,बिना टेक्स,फिटनस के स्टेट हाइवे पर अवैध रूप से डग्गेमारी कर रहे थे।

IMG 20210704 184326 scaled

पुलिस की कार्यवाही से न केवल डग्गेमार संचालकों में वरन डग्गेमारों से अवैध बसूली करने वाले दलालों में भी हड़कंप मचा रहा।रविवार को पुलिस ने पाँच सौ रुपये के तीन कोविड चालान, 41 चालान लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे ठेल, ढकेल व दुकानदारों के जबकि 17 अवैध डग्गेमारों के एक लाख रुपये के ई चालान किए।

Trending News