Agra News: तेज रफ्तार का कहर थमने का नही ले रहा नाम

IMG-20210704-WA0100
Share News

संवादाता कपिल चौरसिया

आगरा: थाना एत्माउद्दौला के क्षेत्र में हाथरस की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार टेड़ी बघिया ईंट मंडी के पास खड़े ट्रक में जा घुसी। कार में चालक सहित चार लोग सवार थे । बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार से थी जो कि अनियंत्रित होकर ट्रक में टकरा गयी।

IMG 20210704 WA0098

टक्कर इतनी भयंकर थी कि खड़े हुए ट्रक की भी दिशा बदल गयी ।टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोग नशे में धुत थे। वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में कार सवार लोगों को बाहर निकाला ।कार सवार लोगों की आयी गंभीर चोटें चारों लोग बेहोशी की हालत व नाजुक बताई जा रही है ।

IMG 20210704 WA0100

सूचना पर पहुँची क्षेत्रिय पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई थी।

Trending News