मेरठ न्यूज: 02 शातिर बैट्री चोर गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त कार व चोरी का माल बरामद

IMG-20210704-WA0137
Share News

संवाददाता: रेनू

थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा 03 जुलाई को समय 07:15 बजे मुखबिर की सुचना पर चैकिग के दौरान भोला रोड तिराहा निकट पुलिस चौकी मलियाना से 02 शातिर बैट्री चोरो को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त गण ने पुछताछ में बताया कि हम लोग घटना करने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए कार पर लाल बत्ती का इस्तेमाल करते थे।

IMG 20210704 WA0137

अभियुक्त गण अब तक हजारों बैट्री चोरी कर दिल्ली में अज्ञात कबाडियों को बेच चुके है। घटनाओं का संक्षिप्त विवरण अभियुक्त गण द्वारा 01 जुलाई को थाना टीपीनगर के ऋषिनगर क्षेत्र से 8-10 कारो की बैट्ररियां चोरी कर ले जाना । जिसके सम्बन्ध में थाना टीपी नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 442/2020 धारा 379 पंजीकृत किया गया।, अभियुक्त गण ने जनपद के थाना सदर बाजार,पल्ललवपुरम,
कंकरखेडा ,लालकुर्ती,सिविल लाईन में बैट्री चोरी की घटनाओं का इकबाल किया है ।

WhatsApp Image 2021 07 04 at 9.05.52 PM

थाना पलल्वपुरम पर की गयी बैट्री चोरी के सम्बन्ध में मुकदमा अपराध संख्या 276/21 धारा 379 पंजीकृत है।, अभियुक्त गण द्वारा 14 जून की रात्रि में गोलाबढ में एक घर में घुसकर 1,50,000 लाख रुपये नगद व सोने के जेवरात चोरी करने की घटना का इकबाल किया है । घटना के सम्बन्ध में थाना टीपी नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 353/2021 धारा 380 पंजीकृत है। अभियुक्तगण का नाम व पता
आकाश पुत्र सुरेश कुमार निवासी डी 525/3 गली नंबर 08,अशोक नगर, थाना ज्योति नगर शाहदरा दिल्ली।, सुजात पुत्र अंसार अहमद निवासी इकराम नगर मुस्तफाबाद थाना लोनी गाजियाबाद। बरामदगी का विवरण घटना में प्रयुक्त कार पोलो रंग सफेद नंबर DL 2CAS-8882, एक बैटरी रंग नीला जिस पर S.F.SONIK FLASHSTART लिखा है।, दो नम्बर प्लेट DL13C-3899, चोरी करने के टूल्स पेंचकस,प्लास, एक लाल बत्ती आदि।

Trending News