संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के आदेशानुसार क्षेत्र में वांछित वारंटी गैंगस्टर एक्ट व अवैध रूप से हथियार रखने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु सख्ती दिखाते हुए चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना हस्तिनापुर के कुशल मार्गदर्शन में थाना पुलिस द्वारा थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा ग्राम सैफपुर रोड से अभियुक्त मनीष पुत्र सन्तराम निवासी वार्ड नंबर 6 कस्बा व थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूश 315 बोर बरामद होना।

अभियुक्त के विरूद्ध थाना हस्तिनापुर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास के चलते पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चला कर जगह जगह टीम भेज कर ऐसे अपराधियो की तलाश की जा रही है।