Bihar News : जहरीली शराब पीने से युवक की मौत खबर निकली अफवाह

जहरीली शराब पीने से युवक की मौत खबर निकली अफवाह
Share News

 

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली/राजापाकर थाना क्षेत्र के बराँटी ओ पी के बहुआरा गांव के पासवान टोला मे एक व्यक्ति के जहरीले शराब पीने से इलाज के दौरान हूई मौत तथा तीन अन्य व्यक्ति के इलाज के दौरान हूई मौत तथा तीन अन्य व्यक्तियों के इलाज रत होने की फैली खबर पर हाजीपुर एसडीएम सदर डीएसपी राघव दयाल महुआ सर्किल इंस्पेक्टर विश्वनाथ राम राजापाकर थाना अध्यक्ष नौशाद आलम एवं मेडिकल टीम द्बारा गांव पहुंच कर जांच पड़ताल किया लेकिन जहरीली शराब पीने से फैली खबर की पुष्टि नही हो सकी।इस संबंध मे सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि उक्त गांव के दुखन पासवान का पुत्र पप्पू पासवान 32 वर्ष की मृत्यु शक्रवार को हो गई थी।

जहरीली शराब पीने से युवक की मौत खबर निकली अफवाह

जिस के संबंध मे खबर फैली थी कि वह अपने अन्य तीन साथियों के साथ बीते29जून को जहरीली शराब का सेवन किया था।जिससे पप्पू की मौत इलाज कराने के क्रम हो गई थी।वही तीन अन्य उसके साथी कही इलाज करवा रहे है।लेकिन शनिवार को गांव पहुंच कर जब मृतक के संबंध मे उसकी पत्नी से पुछताछ के बाद जानकारी मिली कि वह टीवी एवं लीवर रोग से ग्रसित था।शुक्रवार की रात्रि उसे पेट मे दर्द हूई थी जिसका इलाज स्थानीय चिकित्सक द्बारा कराया गया लेकिन उसके मुँह से खुन निकलने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।लेकिन इलाज के लिए हाजीपुर ले जाने के क्रम मे उसकी मौत हो गई।सदर एसडीपीओ राघव दयाल घुटना भर पानी मे पैदल जा कर मृतक की पत्नी से पूछताछ किया।जहां उसकी मृत्यु लीवर एवं टीवी संक्रमण से बताया गया।

वही 29 जून की रात्रि मृतक पप्पू पासवान के साथ ताड़ी पीने वाले अन्य दो साथी सौजय पासवान एवं बिदुपुर स्टेशन अंधरवारा निवासी स्व,नंदलाल साह के पुत्र मिलन कुमार साह से भी एसडीएम एवं एसडीपीओ ने पुछताछ किया जिसमे उसने उसके साथ शराब नही तारी पीने की बात बताई तथी उसने यह भी बताया कि उसकी तबीयत लिवर संबंधी पहले से भी खराब थी।इस खबर पर सिविल सर्जन वैशाली द्बारा भी उस गांव मे मेडिकल टीम भेज गया है।

 

Trending News