Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: तीर्थ स्थल बटेश्वर नाथ ट्रस्ट समिति ने बटेश्वर मंदिरों के विकास को लेकर की योजनाएं तैयार

जनवाद टाइम्स 3 July 2021
FB_IMG_1624440551549
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर के बटेश्वर नाथ ट्रस्ट समिति ने मंदिरों के विकास कार्यों को लेकर कार्य योजनाएं तैयार की हैं जिसमें अध्यक्ष राजा अरिदमन सिंह भदावर व पदेन सदस्य उप जिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित एवं सभी सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कृत कार्यवाही के लिए चर्चा की गयी।

FB IMG 1624440551549

जिसमें मंदिर में नियमित पूजा सेवा कार्य हेतु पुजारियों को प्रतिमाह की तिथि, दिन व समय निर्धारित करने के संबंध में विचार किया गया। मुख्य मंदिर की निगरानी हेतु मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन तीर्थ स्थल बटेश्वर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष राजा महेंद्र अरिदमन सिंह के की आवास भदावर हाउस आगरा व उप जिलाधिकारी बाह के आवास पर निगरानी हेतु स्थापित किए जाएंगे। इसी के साथ मंदिर परिसर में मंदिर की संपत्ति व आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी एजेंसी से सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था करवाने पर विचार किया गया। मंदिर के पुजारियों और सिक्योरिटी गार्डों को गणवेश में ही रहना सुनिश्चित किया गया।

IMG 20210620 WA0002

आयकर विभाग द्वारा बटेश्वर मंदिर ट्रस्ट कमेटी को कर मुक्त किए जाने के संबंध में भी विचार रखे गए। तथा गत वर्षो में मुख्य मंदिर द्वारा किए गए आय-व्यय का लेखा-जोखा को पारदर्शिता पूर्ण रखा जाएगा ताकि कोई भी व्यक्ति मंदिर ट्रस्ट पर आरोप-प्रत्यारोप न कर सके साथ ही मंदिर परिसर में वाहन व पशु विचरण रोकने के लिए तारबंदी या फेंसिंग को लगाकर आवारा पशुओं व वाहनों को मंदिर परिसर में आने से रोका जाएगा। आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व से सावन महीना व रक्षाबंधन पर्व तक मंदिर पर आने वाले कावणियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अहम इंतजाम किए जाएंगे।

IMG 20210620 111752

बटेश्वर नाथ ट्रस्ट समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता लाने हेतु रैली निकालने गोष्ठियां कराने व वृक्षारोपण कराने हेतु भी कार्य योजना तैयार की गई है। मंदिर परिसर और आसपास परिसर में प्रतिदिन सफाई व्यवस्था का पालन कड़ाई से किया जाना सुनिश्चित किया गया। इसी के साथ साथ बैठक में अन्य प्रस्ताव भी ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष राजा अरिदमन सिंह के द्वारा मंदिर के विकास कार्यों को लेकर किए गए हैं जिन्हें शीघ्र से शीघ्र पालन कराने के लिए प्रशासन को अग्रेषित किया गया।

Post navigation

Previous: राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कमालपुर पिकार व मुबारकपुर पिकार मे 2:30 बजे के बाद डाॅक्टर मरीज को चेक करते व ओ पी डी खुली मिली।
Next: Agra News: शनिवार को दो सौ से अधिक ने कराया टीकाकरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.