Agra News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

IMG-20210701-WA0059
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

आगरा: जनपद में गुरुवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो गई । इस मौके पर जागरुकता रैली का भी आयोजन किया गया। विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा कॉलेज मैदान के पास रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

IMG 20210701 WA0059

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। इसमें संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरुक किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ए एन एम और आशाओं द्वारा घर-घर जाकर सर्वे के माध्यम से रोगियों की पहचान कर उन्हें उपचार भी दिया जाएगा।

IMG 20210701 WA0069 1

जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में 11 विभागों का समन्वय होगा। इसमें सफाई अभियान, जागरुकता अभियान, पानी को साफ करने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

IMG 20210701 WA0066 1

इसमें आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक देंगी और घरों पर स्टीकर लगाकर परिवार जन को डेंगू, चिकिनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय बताएंगी और जागरूक करेंगी। इस दौरान संचारी रोगों से बचाने के लिए दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान
घर के आस-पास पानी न जमा होने दें।
दरवाजे और खिड़कियों में जाली लगवाएँ।
सोते वक्त मच्छरदानी का उपयोग करें।
भोजन बनाने और खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं।

Trending News