Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: दुष्कर्म पीड़िता एवं पति ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल घर में कैद का आरोप लगाते हुए दी आत्महत्या की धमकी

जनवाद टाइम्स 30 June 2021
IMG_20210630_201752
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा
पिनाहट। ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के एक गांव की महिला पिछले सप्ताह बाजार से पैदल घर लौटते समय गांव के ही पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान पति सहित तीन अन्य लोगों ने गाड़ी से घर छोड़ने के बहाने महिला को गाड़ी में बैठा कर गांव के पास एकांत स्थान पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

IMG 20210630 201752

पीड़ित महिला के आरोप के बाद उसके पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित एससी एसटी की धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पिनाहट पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूरे प्रकरण की बारीकी से छानबीन कर रही है। पीड़िता के परिवार को सुरक्षा की दृष्टि से उसके घर पर पुलिस तैनात की गई है। वहीं मंगलवार को पीड़िता एवं उसके पति ने सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ एक वीडियो वायरल कर दिया जिसमें पीड़िता महिला और उसके पति का आरोप है कि उन्हें पुलिस द्वारा घर में ही कैद कर दिया गया है।

IMG 20210630 WA0055

जिससे वह परेशान है पीड़िता का कहना है कि वह बीमार भी है जिससे वह दवा लेने तक नहीं जा पा रही जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। वायरल वीडियो में पीडिता और उसके पति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों सहित अन्य लोगों से मदद की गुहार लगाई। घर से बाहर नहीं निकलने देने पर पीड़िता और उसके पति ने बच्चों सहित वायरल वीडियो में आत्महत्या की धमकी दी।

IMG 20210630 WA0044

फोन के माध्यम से ऑडियो भेज कर क्षेत्रीय कांग्रेस नेत्री को पीड़िता और उसके पति ने मदद की गुहार लगाई साथ ही वीडियो भेजे और उसमें उन्होंने जल्द से जल्द मदद की गुहार लगाई जिस पर क्षेत्रीय काग्रेस नेता मनोज दीक्षित अन्य कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची और पीड़िता से मामले की जानकारी लेकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। साथ ही पुलिस के साथ कांग्रेस नेत्री मनोज दीक्षित ने पीड़ित महिला को सीएचसी केंद्र पिनाहट में इलाज को भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा महिला को आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी बताया गया है। कांग्रेस के मौजूद नेताओं ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वही पिनाहट पुलिस द्वारा इस पूरे प्रकरण की बारीकी से छानबीन की जा रही है। चुनावी रंजिश के चलते मामला संदिग्ध माना जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता श्याम सुंदर उपाध्याय महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, वीनस सैनवाल प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी, राघवेंद्र सिंह मीनू जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आगरा ,रामसेवक वर्मा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग आगरा, भीकाराम नगाइच फतेहाबाद, सानू खान जिला महासचिव, उमेश जोशी जिला सचिव, विष्णु दत्त शर्मा, बचन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष पिनाहट, राम सिंह राजावत, सतीश कुमार , मीडिया प्रभारी, पूजा राम, वीरेंद्र पाठक नगर अध्यक्ष पिनाहट आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: थाना सिविल लाइन द्वारा चलाया चेकिंग अभियान।
Next: Agra News: वैक्सीन की किल्लत का टीकाकरण पर दिखा असर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.