Agra News: बाइक सवार को ट्रक ने लिया चपेट में

IMG-20210630-WA0058
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: कस्बा बाह में बंद पड़े कटारा पंप के पास बाह आगरा स्टेट हाईवे पर दोपहर बाइक सवार युवकों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बाह में भर्ती कराया।

IMG 20210630 WA0058

जानकारी के अनुसार जीतू पुत्र रवि अपने साथी करू के साथ बुधवार दोपहर कस्बे के पेट्रोल पंप पेट्रोल लेने जा रहा था। तभी गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर मे बाइक सवार आगरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए।

IMG 20210630 WA0059

दुकानदारों ने की घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

Trending News