मेरठ न्यूज़: थाने में केक काट कर मनाया गया जन्मदिन

IMG-20210628-WA0080
Share News

संवाददाता : रेनू

आपने शायद ही पहले हम सभी लोगों ने कभी सुना हो कि थाने में किसी अधिकारी या आरक्षक का जन्मदिन मनाया गया है। आज मेरठ जिले में दिनांक 28 जून 2021 को थाना सदर बाजार पर नियुक्त व्यवहारिक प्रशिक्षणार्थी आरक्षी बृजेश कुमार का 25 वा जन्मदिन मनाया गया इस उपलक्ष पर आरक्षी बृजेश कुमार का केक काटा गया तथा उसकी लंबी आयु की कामना की गई।

IMG 20210628 WA0080

आरक्षी को जन्मदिन पर केक खिलाकर बधाई देते प्रभारी निरीक्षक

आरक्षी बृजेश कुमार का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई भी दी। पुलिस कर्मी के जन्मदिन में थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान सभी साथियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। इस खुशी के मौके पर आरक्षी बृजेश कुमार बताया कि उन्होंने पहली बार अपना बर्थडे थाने में मनाया। आरक्षी बृजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि थाने में कभी उनका जन्मदिन भी मनाया जाएगा। जब केक का सरप्राइज उनको मिला तो उस दौरान आरक्षी बृजेश कुमार भावुक हो गए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र जी व सभी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया।

IMG 20210628 WA0079

मेरठ प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र जी ने काम के बोझ और कम छुट्टियों के चलते परिवार से दूर रहने वाले बृजेश कुमार को अनोखा तोहफा दिया है। इसके तहत अब थानों में तैनात पुलिसवालों के जन्मदिन का जश्न मनाया जाएगा। वहीं बाकायदा केक काटने के साथ पार्टी दी भी जाएगी।

Trending News