Agra News: मारपीट के तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

IMG_20210506_222414
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: थाना बाह क्षेत्र के जोधपुरा गांव में बुधवार की शाम दबंगों ने पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया था जिस पर पीड़ित ने थाना बाह में दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

IMG 20210608 172707 6

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवीचरण पुत्र गोपीराम अपने पुत्र सरदार सिंह के साथ अपने खेत पर घूमने गए थे जहां गांव के ही कल्यान सिंह व प्रताप सिंह पुत्र रामनाथ, रोहित पुत्र कल्यान सिंह व गोलू पुत्र काशीराम से खेत की मेड काटे जाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपियों ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया था जिससे देवीचरण व सरदार सिंह घायल हो गए थे।घायलों की तहरीर के आधार पर कल्यान सिंह, प्रताप सिंह पुत्र रामनाथ रोहित पुत्र कल्याण सिंह व गोलू पुत्र कल्यान सिंह के विरुद्ध धारा 323 के तहत मामला पंजीकृत किया था।

Agra News: मारपीट के तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

शनिवार को उनमें से एक आरोपी गोलू पुत्र काशीराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वहीं दूसरे मामले में जरार निवासी अशोक और बंटी में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।सूचना पर पहुँची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आयी जहाँ आगे से झगड़ा न करने की हिदायत देकर कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया।

Trending News