संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: बटेश्वर में यमुना नदी में जवारे विसर्जन को आया युवक नहाते समय गहरे पानी में डूब गया था जिसका शव शनिवार को बरामद हो गया। जानकारी के अनुसार नगला खंदारी थाना सिरसागंज फिरोजाबाद के डिप्टी सिंह पुत्र मेहताब सिंह ने गांव में भागवत कथा का आयोजन कराया था। जिसके समापन पर शुक्रवार को जवारे विसर्जन के लिए गांव के लोगों के साथ विकास पुत्र रामस्वरूप भी पत्नी के साथ आया था।

वह साथियों के साथ नदी के दूसरे किनारे पर नहा कर लौट रहा था तभी गहरे पानी में डूब गया जिस पर साथ आए लोगों में चीख-पुकार मच गया।युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों ने नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन युवक का पता नहीं चल सका था। शनिवार को पुनः पुलिस और गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर युवक को खोजने का प्रयास किया।

मंदिर श्रखला से करीब दो किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद हो गया।शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।