Agra News: समाजवादी पार्टी द्वारा 2022 के इलेक्शन की तैयारी में जुटी

IMG-20210626-WA0023
Share News

संवादाता मोहम्मद आरिफ

आगरा। समाजवादी पार्टी ज़िला आगरा द्वारा विधानसभा स्तर का कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया जिसमें विधानसभा से हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और आए लोगों ने पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के पक्ष में पूरी ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

IMG 20210626 WA0023

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे समाजवादी पार्टी के ज़िला अध्यक्ष रामगोपाल बघेल जी ने कहा कि बड़ी संख्या में पूरे ज़िले में कई सारे जनप्रतिनिधि समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं लगातार सभी लोग माननीय अखिलेश यादव जी से आस लगाए बैठे है और लोगों को पूरा विश्वास है कि जिस दिन इस प्रदेश की बागडोर माननीय अखिलेश यादव जी के हाथ में होगी उसी दिन से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में आगे बड़ेगा ।

IMG 20210626 WA0035

माननीय ज़िला अध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग अभी से वोट बड़ाने के कार्य में जुट जाए और अपनी अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए बूथ को मज़बूत बनाने की दिशा में काम करें । आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेजपाल यादव , राजकुमार राठौर , गौरव यादव , नीटू यादव , नाहर सिंह पहलवान , विनय यादव , रवि मेहरा , सुलेखा श्रीवास्तव , कुसुमलता यादव , दिव्या यादव , शैलू यादव , राकेश बघेल , ऋषभ बघेल , अनुज पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Trending News