Agra News: शुक्रवार को हुआ नौ सौ से अधिक का टीकाकरण जांच में नहीं मिला कोई संक्रमित

IMG_20210624_122159
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: बाह ब्लॉक में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ जिसमें नौ सौ पचास लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कराने वालों में वृद्ध से लेकर युवा तक शामिल रहे।

IMG 20210624 122159 scaled

टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।गुरुवार को 89 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 144 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।

IMG 20210624 122502 scaled

शुक्रवार को बाह में 230,बटेश्वर में 80,बाघराज पुरा में 270,पुरा ताल में 130,गोपाल पुरा में 240 लोगों ने टीकाकरण कराया।बाह स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया कि लगातार दूसरे दिन बाह में रिकॉर्ड नौ सौ पचास लोगों का टीकाकरण किया गया है। बाह ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों और कस्बा में शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

Trending News